फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार मां-बेटी और मौसी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बीमार बेटी का इलाज कराकर ऑटो से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। फफूंद रोड पर शनिवार रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मां और मौसी की मौके पर मौत हो गई। बीमार बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऑटो सवार पिता, चालक व दो यात्री घायल हो गए। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन




ऊंचा निवासी कुंवर चंद्र की पुत्री सरगम उर्फ शबनम (20) की शादी मध्य प्रदेश के मुरैना जिला के बामोर स्थित गोदरा कालोनी निवासी साजन से हुई थी। बीमारी के चलते वह दो दिन पहले इलाज के लिए मायके आई थी। शनिवार रात करीब 11 बजे सरगम की हालत बिगड़ गई। इस पर उसकी मां सोनदेई (45) पत्नी कुंवर चंद्र अपनी सगी बहन संगीता (50) पत्नी अहिबरन सिंह व अन्य परिजनों के साथ रात में ही सरगम को मुरादगंज स्थित निजी चिकित्सक के पास दिखाने ले गई थीं। वहां आराम मिलने के बाद सभी ऑटो से रात लगभग एक बजे गांव लौट रहे थे। मुरादगंज क्षेत्र में सर्विस रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। सरगम की मां सोनदेई और मौसी संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो सवार सरगम, पिता कुंवर चंद्र, चालक रामू के अलावा मोहल्ला दयालपुर निवासी सोनवीरी व कल्लो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सरगम को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने गंभीर घायलों को सैफई रेफर कर दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर व ऑटो को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें