फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दंपति, बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एस्सार पंप के पास एक बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। दंपति और बच्चे जख्मी हो गए। सीएचसी से दंपति को सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं, सूचना मिलते ही सीओ कमलेश पांडेय घटना स्थल पर पहुंचे। प्रयागराज जनपद के थाना करछना के गांव लकटहा निवासी आशीष कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। लॉकडाउन के चलते वह अपने गांव आ गये थे। शनिवार को वह अपनी पत्नी प्रतिमा (32), पुत्री साक्षी (12), पुत्र सौम्य (5) को लेकर बाइक से दिल्ली जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में एस्सार पंप के पास बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलावस्था में सभी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते दंपति को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें