फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक घायल को सैफई रेफर कर दिया। जबकि शेष घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। शनिवार को हुई मार्ग दुर्घटनाओं में शहर कोतवाली क्षेत्र के कसबा खानपुर चौराहा पर दोपहर लगभग एक बजे बाइक से औरैया आए मानवेंद्र (17) पुत्र सुनील कुमार व मुंशीलाल पुत्र सोने लाल निवासीगण गांव जैतापुर को एक कार ने टक्कर मार दी। शहर में ही एक स्कूटी चालक ने दोपहर लगभग ढाई बजे ब्लॉक गेट के सामने साइकिल सवार एक दंपत्ति को टक्कर मार दी। जिससे सोनी देवी (36) पत्नी अमृतलाल निवासी गांव नसीराबाद घायल हो गईं। देर शाम लगभग साढ़े छह बजे सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर मधुपुर नहर के पास सवारियों से भरा एक ऑटो पलट गया। जिससे उसमें सवार मन्नी सिंह (55) पुत्र लालजीत निवासी हंसुलिया थाना अयाना एवं रामजीलाल (50) पुत्र खिल्ली निवासी गांव जसवंतपुर थाना अयाना ऑटो के नीचे दबकर घायल हो गए। चिरूहली के पास हाइवे पर श्रीकृष्ण (45) निवासी चिरूहूली को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। घटना में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते मानवेंद्र को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें