दिबियापुर (औरैया)। अचल संपत्ति में परिजनों के नाम छूटने पर कंचौसी के ढिकियापुर में मारपीट हो गई। इसमें चाकू के हमले से एक ग्रामीण घायल हो गए। ढिकियापुर कंचौसी बाजार निवासी सलमान ने बताया कि बाबा सुबराती की मौत एक वर्ष पहले हो गई थी। उनकी अचल संपत्ति की खतौनी में कुछ नाम त्रुटिवश छूट गए। इसी कारण उसके चाचा परिवार से रंजिश मानते हैं। 30 दिसंबर की शाम आसीन, शफीक, इमरान, पुत्रगण सुबराती, कयूम पुत्र शौकीन ने हमला कर दिया। पिता फिरोज चाकू लगने से घायल हो गए।(संवाद)