फोटो16एयूआरपी 04- अस्पताल में भर्ती घायल चाचा। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में मिहौली गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। दोनों को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है। घायल भतीजा चाचा को बाइक से मैनपुरी पीईटी दिलाने ले जा रहा था।
जालौन जिले के ईंटों गांव निवासी मिथुन (30) रविवार की सुबह चाचा रवि कुमार (26) को पीईटी की परीक्षा दिलाने के लिए मैनपुरी बाइक से जा रहे थे। हाईवे पर मिहौली गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चढ़ते समय बाइक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही मिथुन एवं रवि उछलकर दूर जा गिरे। राहगीरों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। दोनों घायलों को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया।
अस्पताल में मौजूद घायल रवि के भाई प्रकाश ने बताया कि वे लोग रविवार की सुबह छह बजे घर से मैनपुरी के लिए बाइक से निकले थे। एक घंटे बाद उनके पास फोन पर दुर्घटना की सूचना पहुंची। इस पर वे लोग अस्पताल आ गए।