फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के गांव झबरा निवासी युवक ने अपने घर के अंदर कमरे में रविवार दोपहर छत पर लगे कुंदे से दुपट्टे के सहारे पंदा लगाकर जान दे दी। जब बहन घर पर पहुंची तो भाई को फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। शोरगुल सुनकर लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के गांव झबरा निवासी राजेश कुमार का पुत्र ब्रजेंद्र सिंह उर्फ शिवम मानसिक रूप से बीमार था। रविवार दोपहर किसी काम से बहन नेहा जब घर से बाहर गयी तो ब्रजेंद्र ने एकांत पाकर घर के अंदर के कमरे में छत पर लगे कुंदे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया।
कुछ देर बाद घर पहुंची बहन ने भाई के शव को फंदे पर लटकता देखकर पिता को सूचना की। पिता ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई की मौत से बहन नेहा का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

ब्रजेंद्र तीन भाइयों में अकेला था। उसका बड़ा भाई सुदेश, जितेंद्र व विक्रम है। बहन नेहा है। जितेंद्र दिल्ली में एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें