फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः मंत्री जी निरीक्षण में खानापूरी कर चले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और विकास कार्य बेपटरी है। बारिश के बाद गोशालाओं का बुरा हाल है। फिर भी निरीक्षण और खामियां जांचने आए जिले के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नजर आईं। पूछने पर कई योजनाओं को जल्द चालू कराने का दम भरते हुए मंत्री जी चले गए।
विज्ञापन

शहर के चिचौली स्थित 100 युक्त जिला अस्पताल में 11 बजकर 55 मिनट पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार पहुंचे। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव के साथ मंत्री ने ओपीडी के पर्चा काउंटर, डॉक्टरों के कक्ष, जनरल वार्ड, एसएनसीयू, एनआरसी समेत पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में भीड़ और डॉक्टर सिर्फ चार देख मंत्री ने सीएमएस की क्लास ली, लेकिन इसके लिए सरकार से क्या प्रयास हो रहे हैं, इस पर कुछ खास नहीं बोले।
इतना जरूर कहा कि जल्द डॉक्टरों की कमी पूरी कर संसाधनों को बढ़ाया जाएगा। सीएमएस ने उन्हें त्वचा रोग, फिजिशियन, चेस्ट, सर्जन, नेत्र, ईएनटी समेत अन्य डॉक्टरों की कमी बताई। इसके बाद मंत्री इमरजेंसी वार्ड में गए और भर्ती वंदना व गुड्डन से इलाज के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। पीएसपी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अक्षय कुमार पांडेय व कंपनी के जीएम शशिकांत प्रजापति से निर्माण के संबंध में पूछताछ की। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि बारिश की वजह से कम की गति थोड़ी कम जरूर हुई है। मार्च 2023 तक मेडिकल कॉलेज के निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। कुछ देर रुकने बाद मंत्री जी यहां से चले गए।
विज्ञापन

स्कूल में एक पंखा देख जताई नाराजगी
तुर्कीपुर स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के निरीक्षण में मंत्री ने छात्र-छात्राओं से पहाड़े, कोण बनने का तरीका व खाना मिलने के संबंध में जानकारी ली।फिर उन्होंने विद्यालय में बिजली, पानी व शौचालय की व्यवस्था देखी। एक कक्ष में बच्चों के लिए सिर्फ एक पंखा लगा देख नाराजगी व्यक्त की। उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्राजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ता देख खुशी जाहिर की। मंत्री के जाने के बाद मौजूद शिक्षिका बच्चों को शंात करते नजर आई। संवाद
अल्ट्रासाउंड संचालन की दी गई गलत सूचना
स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ. अरुण कुमार को किसी अधिकारी ने 50 शैया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड का संचालन होने की सूचना गलत दे दी थी। मंत्री से जब अल्ट्रासाउंड का संचालन न होने की बात पूछी तो उन्होंने कहा कि मैने सुना है कि वहां पर मशीन तो शुरू हो गई है। इस पर तुरंत डीएम पीसी श्रीवास्ततव भी बोले कि मशीन तो शुरू हो गई है, डॉक्टर आना है। कुछ देर बाद मंत्री जी बोले कि अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर आ रहे है। जल्द ही इस सप्ताह मशीन का संचालन किया जाएगा। ब्लड बैंक के संबंध में बताया कि कुछ काम शुरू हो गया है। टेक्नीशियन आ गए है। ब्लड बैंक के संचालन के लिए अभी और काम की जरूरत है, जिसे पूरा किया जा रहा है।
गोशाला में कीचड़, आठ मिनट में निरीक्षण
सदर ब्लाक की वृहद गोशाला मिर्जापुर गंदगी और कीचड़ था। इस पर मंत्री के आने की खबर पर संचालकों ने एक साफ सुथरे स्थान पर कुछ गोवंशों को बांध रखा था। यहीं पर मंत्री ने गायों का पूजन कर गुड़ व केला आदि खिलाया। साथ ही गोशाला में चारे, पानी आदि व्यवस्थाओं की जानकारी की। जलभराव व अन्य समस्याओं से रूबरू नहीं हुए। इस दौरान जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, एसपी चारू निगम, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ शिव शंकर सिंह, सीवीओ हेमचंद श्रीवास, बीडीओ रवि कुमार, प्रधान अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें