फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः हत्या के आरोप पर विवाहिता का शव छोड़कर भागे ससुराल वाले

विज्ञापन
रीना की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। विवाहिता का शव लेकर पहुंचे ससुराल वालों पर मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाकर जब पुलिस को सूचना दी। इस पर ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। न्यायिक तहसीलदार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डोडापुर निवासी रामपाल के बेटे संजीव की शादी बेला थाना क्षेत्र के माधव नगर निवासी रामचंद्र की बेटी रीना के साथ पांच साल पहले हुई थी। संजीव, रीना के साथ फिरोजपुर पंजाब में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार रात 11 बजे पर संजीव अपनी पत्नी रीना का शव लेकर गांव डोडापुर स्थित घर पर आया।
ससुराल वालों ने रीना के मायके वालों को उसकी मौत की सूचना दी। इस पर मायके पक्ष ने पुलिस को मारपीट कर हत्या किए जाने की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस व न्यायिक तहसीलदार डोडापुर गांव की ओर चल दिए। उनके डोडापुर आने की सूचना मिलते ही ससुरालीजन मृतका का शव घर पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

मृतका रीना के भाई संदीप ने बताया कि उसके जीजा संजीव ने उसकी बहन की फिरोजपुर में पीट-पीट कर हत्या कर दी, इसके बाद शवले आए। बताया कि बहन के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप ने बताया कि महिला के भाई की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना की जानकारी पर डोडापुर स्थित मृतका की ससुराल के बाहर जमा मायका पक्ष व ग्रामीणों की भीड़। संव?- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें