फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः टप्पेबाजों ने डेबिट कार्ड बदलकर निकाले रुपये

विज्ञापन
जालौन चौराहे पर लगे एटीएम बूथ के पास जांच करती पुलिस व परिजनों के साथ मौजूद पीड़िता। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर में जालौन चौराहा स्थित एक एटीएम बूथ से रुपये निकालने पहुंची युवती का डेबिट कार्ड बदलकर दो टप्पेबाजों ने हजारों रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी प्राची पुत्री अनिल कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि गुरुवार दोपहर लगभग सवा दो बजे विद्यालय से लौट रही थी। इस बीच जालौन चौराहा स्थित इंडिया वन के एटीएम बूथ से रुपये निकालने पहुंची। जब वह डेबिट कार्ड लगाकर रुपये निकाल रही थी, तभी दो अज्ञात व्यक्ति आए। उन्होंने पूछा कि रुपये निकल रहे हैं तो उसने कहा नहीं।
विज्ञापन

तब उन्होंनेे उसका डेबिट कार्ड लगवा कर बैलेंस चेक करने के लिए पिन नंबर डलवाया। इसके बाद बातों में उलझा कर किसी तरह उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। फिर बोले कि लगता है कुछ गड़बड़ है। इसके बाद वह कार्ड लेकर घर के लिए चल दी। 10 मिनट बाद उसके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया। जब तक वह कुछ समझ पाती। उसके एटीएम से 11 हजार रुपये निकल गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें