फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बाड़े में बंधी पांच भेड़ों की गला रेतकर हत्या, एक गंभीर, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 22 Mar 2026 05:52 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में शनिवार रात बाड़े में बंधी भेड़ों की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग रात के समय सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। सुबह जब पशुपालक ने बाड़े में जाकर देखा तो पांच भेड़ें मृत पड़ी थीं, जबकि एक भेड़ गंभीर हालत में तड़प रही थी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधवापुर गांव के पशुपालक कालीचरण चक्रवर्ती के अनुसार वह शनिवार रात रोज की तरह भेड़ों को घर के पीछे बने बाड़े में बांधकर सो गए थे। सुबह जब वह भेड़ों को बाहर निकालने पहुंचे तो बाड़े का दृश्य देखकर सन्न रह गए। पांच भेड़ें मृत पड़ी थीं और एक घायल अवस्था में थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि भेड़ों के शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं, जो किसी धारदार हथियार से किए गए प्रतीत होते हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह हमला किसी हिंसक जानवर द्वारा किया गया हो सकता है, लेकिन घटनास्थल के हालात इस आशंका पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 

सूचना मिलने पर कंचौसी चौकी पुलिस और दिबियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पशुपालक कालीचरण ने बताया कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की गहन जांच और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की गई है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सक को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि भेड़ों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें