फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : विद्यालय का गेट जाम, दीवार फांद कर विद्यालय पहुंचे शिक्षक

विज्ञापन
फोटो19एयूआरपी27- दीवार फांद कर बैठक में शामिल होने जाती शिक्षिका। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। उच्च प्राथमिक विद्यालय गौहानी खुर्द में बारिश का पानी भरे होने और मेनगेट जाम हो जाने से शिक्षक और बच्चे परेशान हो गए। संकुल की बैठक में पहुंचे शिक्षकों को बाउंड्री फांदकर अंदर जाना पड़ा, जबकि छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पाए।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के कारण विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया था। इससे मेनगेट भी जाम हो गया। मंगलवार को खोलने पर गेट नहीं खुला। इस कारण से स्कूल पहुंचे शिक्षक और बच्चे बाउंड्री फांदकर स्कूल पहुंचे। दोपहर बाद हुई बैठक में एआरपी अमित कुमार पोरवाल, अमर सिंह व नोडल संकुल शिक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने मौजूद शिक्षकों को निपुण भारत के तहत 24 सप्ताह का स्कूल रेडिनेश प्रोग्राम से संबंधित गतिविधियों को संचालित करने की जानकारी दी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश गुप्ता ने बताया कि पूरे गांव का पानी विद्यालय के मुख्य गेट से होकर निकलता है। इससे गेट में मिट्टी भर जाने से गेट जाम हो गया है। समस्या से ग्राम प्रधान सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। बैठक में संकुल शिक्षक शैलेश गुप्ता, नरेंद्र कुशवाहा, अरुण दुबे, चेतन अग्रवाल, गोविंद तिवारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें