फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : बीडीसी के तीन पदों पर मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ऐरवाकटरा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के रिक्त तीन पदों पर गुरुवार को मतदान होगा। बुधवार को ब्लाक से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। पार्टियों के रवाना होने से पहले निर्वाचन अधिकारियों ने निष्पक्ष मतदान कराने के निर्देश दिए। इन सीटों पर 4868 मतदाता हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग द्वारा गुरुवार को एरवाकटरा ब्लाक की वार्ड संख्या 32 शेखूपुर, वार्ड संख्या 40 पुनावर व वार्ड संख्या 43 रामपुर खास में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पर मतदान कराया जाएगा। इन तीन सीटों पर 10 प्रत्याशी मैदान में है।
बुधवार की दोपहर एरवाकटरा ब्लाक से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पांच मतदान केंद्र बनाए गए है। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कड़ी पुलिस सुरक्षा में मतदान कराया जाएगा। पांच अगस्त की सुबह आठ बजे से ब्लाक में ही मतगणना होगी और विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें