फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : स्थानांतरण के विरोध में काला फीता लगा पैरामेडिकल स्टॉफ ने किया काम

विज्ञापन
फोटो-20एयूआरपी-08 100 शैया अस्पताल में काला फीता बांधकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते अध्यक्ष व कर्मचार? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर के 50 व 100 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात पैरामेडिकल स्टॉफ ने बुधवार को काला फीता बांधकर काम किया। कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारियों का नियम विरुद्ध स्थानांतरण किया गया है। इससे सभी संवर्गों के कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष चीफ फार्मासिस्ट प्रमोद शुक्ला ने बताया कि कार्मिक विभाग ने वर्ष 2022-23 के लिए जारी स्थानांतरण नीति के विपरीत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल और अन्य सभी संवर्गों में व्यापक स्थानांतरण किए गए है। इसमें मान्यता प्राप्त संगठनों के अध्यक्ष सचिव, दिव्यांग, कर्मचारी भी शामिल है।
महामंत्री अशोक सिंह ने बताया कि कर्मचारियों का जिले में कार्यकाल अवधि पूरी न होने पर भी स्थानांतरण व पटल परिवर्तन कर दिया गया है। विभाग के इस रवैये से कर्मचारियों में रोष है। समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। 20 से 24 जुलाई तक प्रदेश समेत जिले में कर्मचारी काला फीता बांधकर काम करेंगे।
विज्ञापन

25 जुलाई को सीएमओ कार्यालय पर धरना देंगे। 26 से 30 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दो घंटे कार्य बहिष्कार करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देंगे। इसके बाद भी सुनवाई न हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। चीफ फार्मासिस्ट सत्पाल सिंह, जयवीर, विकास, रामबिहारी शुक्ला, परवेज सिद्दकी, सबाना, आशीष, मयंक, शोभित, हरीश समेत सभी कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें