फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः माइनर फटने से धान की फसल डूबी

विज्ञापन
माइनर फटने से डूबी धान की फसल। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी। सहार ब्लाक के पुरवा महिपाल गांव में कलक्ट्रेट मार्ग के किनारे शनिवार देर रात माइनर फटने से आधा दर्जन से अधिक किसानों की धान की फसल डूब गई। फसल डूबने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

पानी की अधिकता के कारण सुखमपुर माइनर के किनारे मिट्टी की कटान होने से माइनर फट गई। किसान राजकुमार, राम सिंह, वीरेंद्र कुमार, कुंजबिहारी, मोहनलाल, अबलाख, रामप्रसाद, अरविंद आदि ने बताया कि रविवार सुबह जब वह अपने खेतों पर पहुंचे तो माइनर कटी हुई थी। पानी से उनकी धान की फसलें डूब चुकी थीं। उन्होंने माइनर को बंद करने की कोशिश की पर तब तक फसलें पूरी तरह जलमग्न हो चुकीं थीं।
किसानों का कहना है कि उधार रुपये लेकर धान की नर्सरी बोई थी। रोपाई जुताई आदि में हजारों खर्च के बाद खेतों में फसल हुई थी। यदि खेतों से पानी नहीं निकाला गया तो उन सभी की दस एकड़ धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। इस संबंध में जेई मनीष कुमार ने बताया कि माइनर के बहाव को कम कर कटी हुई मिट्टी को भरकर माइनर दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें