फोटो-24एयूआरपी-2- गैली गांव में सड़क निर्माण का हो रहा काम। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बेला(औरैया)। बिधूना ब्लाक के गैली गांव में जर्जर सड़क बननी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने 332.23 लाख से सड़क का निर्माण शुरू कराया है।
कस्बा बेला स्थित स्टेट हाईवे-40 (बेला-इटावा मार्ग) से गैली को जाने वाला मार्ग खस्ताहाल था। ग्रामीण गौतम शाक्य, सुरेंद्र राठौर, शीलू तोमर, चंद्रकिशोर, कुलदीप चौहान, राजबहादुर शाक्य कई बार क्षेत्रीय विधायक व सांसद को लिखित शिकायती पत्र देकर सड़क खराब होने से हो रही समस्या बताई थी। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कर प्रस्ताव भेजा था। अब विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 332.23 लाख रुपये से सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है। इसे मेसर्स केदार सिंह यादव एंड संस बनवा रहा है। ठेकेदार केदार सिंह यादव ने बताया कि जल्द निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।