फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताए सुरक्षा के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले भर में बुधवार को एंटी रोमियो टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने सादे कपड़ों में सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद रहकर मनचलों व शोहदों पर निगहबानी की। महिला पुलिस कर्मियों ने जगह-जगह खड़ी मिलीं युवतियों को अपनी सुरक्षा करने के टिप्स दिए। कहा कि किसी भी सूरत में शोहदों की हरकतों न डरें बल्कि उनका डटकर सामना करें। कहा कि सभी अपने-अपने बालों में जूड़ा पिन जरूर लगाएं। जो जरूरत पड़ने पर एक हथियार का काम करेगा। उन्होंने एकांत में जाकर किसी भी व्यक्ति से बात न करने की सलाह दी। साथ ही किसी भी परेशानी में आने पर महिला हेल्पलाइन पर फोन कर सूचना देने की अपील की। कहा कि उनकी सूचना के 10 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्काल उनकी सहायता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें