फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में बढ़ा पानी, शवदाह स्थल डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते सोमवार भोर में यमुना नदी में पानी बढ़ गया। इससे शेरगढ़ स्थित शवदाह स्थल भी डूब गए। मंगलवार की सुबह 103 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। शाम चार बजे तक जलस्तर 103.51 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गया। इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों ने बताया कि बरसात से चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा है। इस कारण से औरैया में यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। इससे शेरगढ़ घाट पर बने शवदाह स्थल भी डूब गए। बताया कि यमुना नदी में चेतावनी बिंदु 113 मीटर और खतरे का निशान 114 मीटर पर अंकित है। ऐसे में खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें