फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगा पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी एक महिला ने मंगलवार को अपने दामाद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर शिकायत की है।
विज्ञापन

कस्बा खानपुर निवासी नसरीन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने पुत्री की शादी इटावा निवासी राजू से की थी। उसकी पुत्री को तीन पुत्रियां हैं। आरोप है कि उसका दामाद पुत्री से पुत्र पैदा होने की चाह रखता है। इसको लेकर उसका दामाद पुत्री के साथ आए दिन मारपीट करता है। पिछले दिनों दामाद व पुत्री को मायके छोड़ गया था। आरोप है कि 25 मई की शाम लगभग साढ़े चार बजे दामाद का फोन उसके पास आया और उसके पुत्र मोहम्मद सैफ को दो दिन में जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि दामाद का भाई रियाजुद्दीन भी पिछले दो दिनों से फोन करके उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता ने एसपी को वार्ता की आडियो रिकार्डिंग भी उन्हें दी। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें