फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : सचिवालय भवन से कंप्यूटर समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
फोटो-03एयूआरपी-12- सचिवालय पहुंच कर छानबीन करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरांय प्रथम में बने सचिवालय का ताला तोड़कर चोर कंप्यूटर, इन्वर्टर समेत लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह सफाई करने पहुंचे कर्मी को ताले टूटे मिले। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पिंकी देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे सफाई कर्मचारी राजेंद्र सचिवालय पहुंचा तो उसे कमरे के ताले टूटे मिले। उसने जानकारी दी तो मौके पर जाकर देखा कि कमरे में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, टीवी, इन्वर्टर, बैटरी, पंखे आदि गायब थे।
सचिवालय से लाखों के सामान की चोरी की जानकारी यूपी-112 पर दी। सूचना पर बिधूना कोतवाली पुलिस मौके पर आई थी। पुलिस ने प्रधान व सफाई कर्मचारी से चोरी हुए सामान की जानकारी की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि सचिवालय से सामान चोरी होने की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस भेजकर जांच की गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें