फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः आज से दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
सीएमएओ कार्यालय में धरना देता पैरामेडिकल स्टाफ। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिले के पैरामेडिकल स्टाफ ने स्थानांतरण के विरोध में सोमवार को समाधान पुरवा स्थित सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि मांग पूरी न होने पर 26 से 30 जुलाई तक दो घंटे कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

शहर के 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय, 100 शैया युक्त जिला चिकित्सालय समेत सभी सीएचसी व पीएचसी में तैनात पैरामेडिकल स्टाफ सोमवार दोपहर सीएमओ कार्यालय पहुंचा। कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यालय में मौजूद एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष चीफ फार्मासिस्ट प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि कार्मिक विभाग की ओर से वर्ष 2022-23 के लिए जारी स्थानांतरण नीति के विपरीत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल व अन्य सभी संवर्गों में व्यापक स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें भिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। इस स्थानांतरण व पटल परिवर्तन के निरस्तीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर 26 से 30 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान महामंत्री अशोक सिंह, मंत्री अवनीश कुमार, प्रमोद कुमार, रामप्रकाश, शिवम, विष्णु दीक्षित, जसवंत सिंह, इंद्रपाल सिंह, अखिलेश कटियार, मयंक, जयवीर सिंह, सतेंद्र कुमार, शिवम पाल समेत स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें