फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोगों में रहा उत्साह

विज्ञापन
बूस्टर डोज लगवाता प्रांशू। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिले में शुक्रवार से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज लगनी शुरू हुई तो टीका लगवाने वालों में उत्साह देखने को मिला। पहले दिन जानकारी के अभाव में टीकाकरण केंद्र पर संख्या भले ही कम रही हो, पर लोग जागरूक दिखे। शाम तक ढाई सौ लोगों ने डोज लगवाई।
विज्ञापन

देश समेत जिले में भी कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक 150 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज मुफ्त में लगाने का फैसला लिया। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव को बूस्टर डोज लगाए जाने के लिए पत्र भेजा था।
सीएमओ के निर्देश पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश सचान ने दोनों जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी में बूस्टर डोज की व्यवस्था की। जानकारी होने पर लोग शुक्रवार को उत्साहपूर्वक शहर के अस्पतालों में पहुंचे और बूस्टर डोज लगवाई। जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को फ्री में बूस्टर डोज लगवाने के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि सरकार ने पहले 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज लगवाने के लिए कुछ रुपये तय किए थे। यह बूस्टर डोज जिले के प्राइवेट अस्पतालों में लगनी थी। मगर, जिले का कोई भी निजी अस्पताल का संचालक आगे नहीं आया था। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए दो डोज लगवा चुके लोगों को बूस्टर डोज न लगने पर चिंता सताने लगी थी। वहीं, जिले में एक माह पहले से धीरे-धीरे कोरोना संक्रमित मिलने पर खुद के संक्रमित होने का भी खतरा बढ़ गया था।
फोटो-15एयूआरपी-08 अनुपम। संवाद
ब्रह्म नगर निवासी अनुपम मिश्रा ने बताया कि सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में बूस्टर डोज लगाने का अच्छा फैसला लिया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
फोटो-15एयूआरपी-09 हर्षित। संवाद
ओम नगर निवासी हर्षित ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए अब फ्री में लोगों को बूस्टर सरकारी अस्पतालों में लग रही है। इससे लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें