फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया डिपो की बसों ने 10 दिन में कमाया 115.38 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दीपावली और छठ पूजा में औरैया डिपो की 67 रोडवेज बसों का संचालन किया गया था। 10 दिनों में औरैया डिपो की बसों ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की। त्योहारी सीजन में डिपो को 27.68 लाख रुपये का मुनाफा होने के साथ ही यह इटावा मंडल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। प्रथम स्थान सैफई ने प्राप्त किया है।
विज्ञापन

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय ने दीपावली से पहले औरैया समेत सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र जारी किया था। इसमें दीपावली और छठ पर्व पर 22 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था सुलभ कराने के निर्देश थे। औरैया डिपो के अधिकारियों ने रोडवेज बसों में मरम्मत कार्य पूरा कर 67 बसों का रूट निर्धारित कर 22 अक्तूबर से संचालन शुरू कर दिया था।
यात्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए इटावा मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल और औरैया डिपो के एआरएम ने अधिक सवारियों वाले रूटों पर बसों का संचालन अधिक कराया था। इस वजह से त्योहारी सीजन के 10 दिनों में औरैया डिपो को 27.68 लाख रुपये का मुनाफा प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें