फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
फोटो 18एयूआरपी-18- कस्बे में रैली निकालते छात्र। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे के कटरा हेमनाथ में बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली। बच्चे हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे थे। रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई विद्यालय में ही समाप्त हुई।
विज्ञापन

कटरा हेमनाथ स्थित राम शंकर गौरी शंकर इंटर कॉलेज के बच्चों ने सोमवार को स्कूल चलो जागरुकता रैली निकाली। ‘हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा’, ‘हम भी स्कूल जाएंगे, पापा का मान बढ़ाएंगे’, ‘हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है’, ‘मेरे स्कूल सा नहीं कोई दूजा, जहां होती सरस्वती पूजा’ जैसे नारे लगाते हुए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे थे।
बच्चों का उत्साह देखते नहीं बन रहा था। रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस विद्यालय में समाप्त हुई। प्रबंधक अशोक दुबे, जीत कुमारी दुबे, श्यामजी, अशोक मिश्रा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें