फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज-कुदरकोट मार्ग पर पंचवटी के पास तेज रफ्तार बाइकों के भिड़ने से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली के गुनौली निवासी अंशुल दीक्षित (23) पुत्र दयानंद दीक्षित शनिवार रात आठ बजे कुदरकोट की ओर से बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह पंचवटी के पास पहुंचा तभी रुरुगंज की ओर से आ रहे जसोदा नगला निवासी सुनील कुमार पुत्र राजेश की बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें