फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चौकी प्रभारी को धमकी का ऑडियो वायरल, रिपोर्ट

Thu, 27 Apr 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। अनंतराम चौकी प्रभारी को जान से मारने की धमकी देने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो इसके बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को चौकी प्रभारी अनंतराम हरिकेश सिंह ने अजीतमल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया कि मंगलवार रात से एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसमें बात करने वाला एक युवक उन्हें गालियां देने के साथ धमकी दे रहा था। ऑडियो में बात कर रहे युवक के बारे में पता लगाया गया तो जानकारी मिली की वह सुरायंदा निवासी सचिन यादव है, जो किसी युवक से फोन पर बात कर रहा है।
बात करने के दौरान ही वह उन्हें जान से मारने की धमकी व गालियां दे रहा है। पुलिस ने आरोपी को सचिन को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दर्ज रिपार्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें