फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, पुलिस ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। नवरात्र के उत्साह के बीच बुधवार को धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। एक युवक ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी। मामले से जुड़ा एक स्क्रीन शाॅट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने शिकंजा कस दिया।
सोशसदर कोतवाली भूपेंद्र राठी व ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज हेमंत चौधरी ने स्क्रीन शॉट की निशानदेही पर दबिश देते हुए आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान बनारसीदास मोहल्ला निवासी विवेक कुशवाहा के रूप में हुई है। इसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं माहौल बिगाड़ने को लेकर सहार में भी एक मामला चर्चा में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में लगाए झंडों को फाड़कर दूसरे झंडे लगाने को आरोप लगाया गया। एक समुदाय के लोगों ने लिखित शिकायती पत्र पुलिस को लेकर नामजद लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें