फफूंद। कस्बे के नुमाइश मैदान में आयोजित कृषि प्रदर्शनी महोत्सव में शाम ढलते ही भीड़ उमड़ने लगी है। विभिन्न मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। नगर पंचायत की ओर से सूफी संत हजरत पीर बुखारी और संत सहजानंद जी महाराज की स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी में आकर्षक झूले और स्टॉल लगाए गए हैं। ड्रैगन ट्रेन, टोरा-टोरा, मिक्की माउस, ब्रेक डांस, आसमानी झूले और नाव जैसे झूलों पर बच्चों और युवाओं की भीड़ बढ़ रही है। मेले में खानपान और खरीदारी के स्टॉल भी लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। आयोजक आनंद अवस्थी ने बताया कि मौसम में बदलाव से आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है।(संवाद)