फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पोर्टल खुलते ही ई-केवाईसी कराने उमड़े खाद्यान्न लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भारतीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन पाने वाले सभी लाभार्थी को ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक-नो योर कंज्यूमर) करानी होगी। सोमवार को पोर्टल खुलते ही कोटा डीलरों के यहां लाभार्थियों की भीड़ देखने को मिली। बता दें कि जनपद में विभिन्न राशन कार्डों के 10 लाख लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराई जानी है।
विज्ञापन


जनपद में पात्र गृहस्थी के कुल राशनकार्ड धारकों की संख्या दो लाख 19 हजार 145 है। उनके कुल लाभार्थियों की संख्या आठ लाख 87 हजार 722 है। इसी प्रकार अंत्योदय राशन कार्डधारकों की संख्या पांच लाख 15 हजार छह है। जबकि अंत्योदय कार्ड के लाभार्थियों की संख्या एक लाख 66 हजार 972 है। इस प्रकार में जनपद में कुल राशनकार्ड धारक दो लाख 70 हजार 651 है। जिनके कुल लाभार्थियों की 10 लाख 54 हजार 694 है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 17 जुलाई तक 10 लाख लाभार्थियों में डेढ़ लाभार्थियों ने ई-केवाईसी कराई थी। पोर्टल बंद के चलते ई-केवाई नहीं हो पा रही थी। दो दिनों पहले पोर्टल खुलने पर कोटा डीलर सभी लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने में जुट गए है।
विज्ञापन

सोमवार को गौशाला रोड, तिलक स्टेडियम के पास, कानपुर रोड, महावीरगंज आदि स्थानों पर कोटा डीलरों के यहां ई-केवाईसी कराने वालों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सर्वर की धीमी गति के कारण धीमी गति से रही। जिसके चलते लाभार्थियों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
कानपुर रोड स्थित कोटा डीलर राजेंद्र आर्य के यहां सोमवार की सुबह से ही ई-केवाईसी कराने वालों की लंबी लाइन देखने को मिली। यह भीड़ देर शाम तक रही।

सभी राशनकार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराने के संबंध में जानकारी दे दी थी। जिससे भीड़ देखने को मिली। उन्होंने बताया कि अगले माह राशन वितरण से पहले सभी लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराई जाएगी। आपूर्ति विभाग द्वारा सभी कार्ड धारकों के सभी सदस्यों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। - राजेंद्र आर्य, कोटा डीलर



जनपद में राशन कार्ड व उनके लाभार्थी

जनपद में कुल राशनकार्ड धारक - 270651
जनपद में कुल लाभार्थियों की संख्या - 1054694
पात्र गृहस्थी कुल राशन कार्ड -219145
पात्र गृहस्थी लाभार्थियों की संख्या - 887722
अंत्योदय कुल राशन कार्ड - 51506
अंत्योदय कार्ड के लाभार्थियों की संख्या -166972
-

सभी कोटा डीलरों को लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। लाभार्थी जहां से खाद्यान्न ले रहे हैं। संबंधित कोटा डीलर के यहां जाकर जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराएं। तेज गति से कार्य चल रहा है।- जगन्नाथ राणा, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें