अछल्दा। दोपहर में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही क्राॅसिंग 13-बी खुली वैसे ही क्राॅसिंग पर जाम लग गया। आधे घंटे तक वाहन जूझते रहे। तभी आउटर डाउन रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी हो गयी। रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने के कारण आरपीएफ सिपाही जाम खुलवाने पहुंचे। क्रॉसिंग खुली होने के कारण एक ट्रैक्टर निकलने लगा, तभी आरपीएफ सिपाही ने उस पर डंडा चला दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। दोपहर डेढ़ बजे खुली क्रॉसिंग को 2:08 बजे बंद किया जा सका। वायरल वीडियो के मामले में आरपीएफ कमांडेंट विवेक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।