सफलता के बाद टॉपर छात्रों ने कुछ इस तरह किया खुशी का इजहार
- फोटो : amar ujala beuro
माध्यमिक शिक्षा परिषद के घोषित हाईस्कूल कक्षा के परीक्षा परिणाम में फफूंद के आर्य त्रिपाठी के सिर जिला टॉपर का ताज बंधा है। परीक्षा में त्रिपाठी ने 96.5 फीसदी अंको के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं दूसरे स्थान पर केवलानंद विद्या मंदिर नवी मोहन बेलूपुर की छात्रा स्वाती द्विवेदी ने 95.33 फीसदी अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी विद्यालय की दीक्षा 94 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में भी बालकों को पछाड़ कर बालिकाओं ने उपलब्धि हासिल करते हुए टॉपर साबित हुई हैं।
हाईस्कूल के टॉप टेन की सूची
आर्य त्रिपाठी राधाकृष्ण इं.का. फफूंद 96.5 फीसदी
स्वाती द्विवेदी केवलानंद विद्या मंदिर बेलूपुर 95.33 फीसदी
दीक्षा केवलानंद विद्या मंदिर बेलूपुर 94.0 फीसदी
मोनिका वर्मा राधाकृष्ण इं.का. फफूंद 93.33 फीसदी
श्यामजी राजपूत सेंट सांई नाथ इं.का. दिबियापुर 92.5 फीसदी
नम्रता तिवारी बाल विकास इं.का. बाबरपुर 92.5 फीसदी
आशुतोष गुप्त सेंट सांई नाथ इं.का. दिबियापुर 92.33 फीसदी
मुस्कान त्रिपाठी सरस्वती विद्या मंदिर दिबियापुर 92.2 फीसदी
विपिन कुमार सरस्वती विद्या मंदिर दिबियापुर 92.2 फीसदी
अमन माथुर बाल विकास इं.का. बाबरपुर 92.0 फीसदी
कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 37390
परीक्षा में शामिल 30920
अनुपस्थित 6470
उत्तीर्ण 28263
अनुत्तीर्ण 2657
प्रदेश में स्थान 20वां