फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे युवक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। पिता की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे पुत्र पर हमला कर लूटपाट करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य पांच आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि नौ जून को अदालत से लौट रहे शैलेंद्र कुमार उर्फ रवि के ऊपर जान लेवा हमले व लूट करने के आरोप में शाहपुर निवासी आशीष प्रताप सिंह उर्फ रॉकी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। बताया कि शाहपुर निवासी शैलेन्द्र कुमार उर्फ रवि ने रिपार्ट दर्ज कराई थी कि पिता प्रबल प्रताप सिंह की हत्या गांव के ही ओमप्रकाश, आशीष, अंकित उर्फ कालिया एवं उनके परिजनों ने 20 जनवरी 2018 को कर दी गई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। नौ जून को इस मामले की पैरवी कर शाम पांच बजे के करीब वह घर लौट रहा था। इसी बीच पॉलिटेक्निक कालेज के पास शाहपुर निवासी आशीष प्रताप सिंह, सतेंद्र उर्फ मोनू, अंकित उर्फ कालिया, सतेंद्र के बहनोई दिबियापुर निवासी शंकर उर्फ संजीव भदौरिया व दो अन्य ने उसके ऊपर हमलाकर बाइक, सोने की चेन, पर्स में रखे चार हजार सात सौ रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। अन्य फरार लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें