फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मतदाता सूची में सुधार का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों की अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। जिसमें 27 अक्तूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। मतदाता सूची को विधानसभा बिधूना, दिबियापुर व औरैया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहित स्थलों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय औरैया में जनसामान्य के अवलोकन के लिए उपलब्ध है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार नौ दिसंबर तक दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। आयोग द्वारा चार नवंबर, पांच नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर, दो दिसंबर, तीन दिसंबर को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की हैं। समस्त बूथ लेबिल अधिकारी विशेष अभियान की तिथियों में अपने-अपने मतदेय स्थल पर बैठकर प्रारूप छह, सात व आठ प्राप्त करेंगे। जो 18 वर्ष के एक अक्तूबर 2023, एक जनवरी 2024, एक अप्रैल 2024 या एक जुलाई 2024 में से किसी भी तिथि को 18 वर्ष आयु प्राप्त करने वाला है। वह भी सूचना की तारीख से अग्रिम प्रारूप छह में निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करने के लिए दावा कर सकेगा और उस पर संबंधित अर्हता तारीख के संदर्भ में संबंधित तिमाही में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पुनरीक्षण की अवधि की विशेष अभियान की तिथियों को मतदेय स्थलों पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल अपने बूथ लेबिल एजेंट संबंधित मतदेय स्थल के बीएलओ के साथ मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम को सम्मिलित कराने तथा मतदाताओं के नाम हटाए जाने में सहयोग कर सकते हैं। जनसामान्य से अपील की जाती है कि फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित रूप से तैयार किए जाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें