बेला। क्षेत्र में अन्ना मवेशियों के आतंक से लोग परेशान हैं। तिरकों गांव में मंगलवार दोपहर घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर अन्ना मवेशी ने हमला कर दिया। अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बेला क्षेत्र के तिरको निवासी मुन्ना लाल शुक्ला (70) पर एक मवेशी ने हमला कर दिया। जब तक लोग मवेशी के हमले से उन्हें बचाते तब तक उसने वृद्ध को कई बार पटक दिया। पेट में सींग लगने वह बुरी तरह से घायल हो गए। खून से लथपथ देख लोग उन्हें बेला सीएचसी ले गए। जहां से हालत नाजुक देख तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। गांव लोगों ने बताया कि अन्ना मवेशी से किसान व ग्रामीण परेशान है। आए दिन हमले हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अन्ना मवेशियों से निजात दिलाने की मांग की है। (संवाद)