बेला। थाना क्षेत्र के गांव तिरकों में 10 दिन पहले अन्ना मवेशी के हमले से घायल हुए वृद्ध ने इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया।
गांव तिरकों निवासी मुन्ना लाल शुक्ला (75) पुत्र लल्लू प्रसाद शुक्ला छह मार्च की रात खेत से वापस आ रहे थे। तभी अन्ना मवेशी ने उन पर हमला कर दिया।
इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। मुन्ना लाल का लखनऊ में इलाज चल रहा था। क्षेत्र में अन्ना मवेशियों के आतंक से लोग भयग्रस्त हैं।