फोटो 16एयूआरपी01- मनोज कुमार (फाइल फोटो)
फोटो 16एयूआरपी02- परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद
- पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतारा
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर निवासी युवक ने पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर बाग में आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंचे परिजन शव को फंदे से उतार कर घर ले आए। परिजनों के कार्रवाई से इन्कार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
आदमपुर निवासी रामदेवी ने बताया कि उसका बेटा मनोज (40) शटरिंग लगाने का काम करता था। वह नशे का लती था। नशा करने के बाद वह परिजनों संग आए दिन मारपीट करता था। इसी के चलते दो महीने पहले उसकी पत्नी कमला देवी नाराज होकर अपने मायके दादरा थाना चकरनगर इटावा चली गई थी। बेटा कुलदीप (16) अपनी बड़ी बहन पायल की ससुराल चला गया था। इस समय मनोज दो छोटी बेटियों आंचल व पलक के साथ घर पर रह रहा था।
शुक्रवार सुबह चार बजे मनोज घर से शौच क्रिया के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसके बिलावा रजबहा किनारे एक बाग में फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजनों ने मृतक को नशे का लती बता कर कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि ग्राम प्रधान अनिल कुमार सहित परिजनों ने कार्रवाई न करने का प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।