फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हादसों से नाराज लोगों ने दो घंटे जाम रखी कीरतपुर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कीरतपुर गांव के सामने बीच सड़क पर बना टूटा डिवाइडर हादसों का कारण बन रहा है। शुक्रवार रात हुए दो हादसों से नाराज लोगों ने शनिवार सुबह जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। वहीं, पुलिस ने हंगामा करने वाले दो लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन

बेला-बिधूना मार्ग पर शुक्रवार देर रात ग्वालियर से सीतापुर गिट्टी लेकर जा रहा एक डंपर कीरतपुर गांव के सामने डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हादसे में जालौन गौहान के सरावन निवासी चालक पंकज कुमार घायल हो गए थे।
इस घटना के कुछ देर बाद रात 10 बजे दिबियापुर के रामगढ़ से रामलीला देखकर लौट रहे बाइक सवार सहार के पुरवा सोमवंशी निवासी नीरज (17) पुत्र उम्मेद सिंह, देवेन्द्र (18) पुत्र बबलू, राजराम (20) पुत्र रामलखन, लल्ला (23) पुत्र चन्द्रभान भी डिवाइडर से बचने में पलटे पड़े डंपर से टकराकर घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लोगों ने आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोष जताते हुए मुख्य सड़क पर बेंच डाल कर जाम लगा दिया।
ग्रामीणों ने सड़क के बीच बने डिवाइडर को ठीक कराने, संकेतक, रिफ्लेक्टर के साथ ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार हादसे होने के बाद भी किसी जिम्मेदार ने सुध नहीं ली।
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। इस बीच कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस ने कार्रवाई की बात कही, इसके बाद सुबह 10 बजे जाम खुल सका। बिधूना सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिधूना-बेला मार्ग ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जाम लगाया था। जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है। हंगामा करने पर पुलिस ने शिवमंगल व राहुल के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें