फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपमान से क्षुब्ध होकर युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला/बिधूना। थाना क्षेत्र के कसहरी निवासी रामवीर सिंह के बड़े बेटे गौरव सिंह (28) का शव मंगलवार रात शंकरपुर के पास पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसने बेटे की शादी वर्ष 2015 में कानपुर देहात के गांव मक्का निवादा निवासी रजोल सिंह की पुत्री अर्चना उर्फ रोली के साथ हुई थी। उसके दो पुत्र सूर्या (6) व आर्यन (8 माह) हैं। बताया कि शादी के बाद से दंपती में विवाद होता था। गौरव दिल्ली में नौकरी करता था। चार दिन पहले ही वह घर आया था। सोमवार को दंपती के बीच विवाद हुआ। बहू अर्चना ने यह सूचना पिता को दी। पिता के आने के बाद दोनों पुलिस से शिकायत करने बेला चले गए और रात में रिश्तेदार के घर बेला में रुक गए। वहीं पर गौरव भी जा पहुंचा। आरोप है कि यहीं पर समझौते के दौरान ससुरालियों ने गौरव को अपमानित किया और मकान में किराये पर रहने वाले पुलिस कर्मियों को बुलाकर बेटे को थाने पहुंचा दिया।
विज्ञापन

थाने में पुलिस कर्मियों ने उससे अभद्रता की और दोबारा विवाद न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर गौरव ने गांव के बाहर फंदा लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें