फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पिता ने डांट से क्षुब्ध युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव पुर्वा मकू निवासी राजवीर (20) पुत्र श्याम राजपूत खेती करता था। घर में कथा कार्यक्रम के समापन पर रविवार को भंडारा का आयोजन चल रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर पिता ने राजवीर को डांट दिया। इसी बात से वह नाराज होकर गुस्से में घर से निकल गया। जहां पाता स्टेशन के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पहुंचा। इसी बीच ट्रैक से निकल रही किसी गाड़ी के आगे वह कूद गया।
ट्रेन की चपेट में आने से उसके परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव के पास पड़े मोबाइल पर घंटी बजते देख उसे उठाया। इस पर फोन पर बात करने वाले ने अपने को राजवीर का भाई सर्वेश बताया। जिस पर जीआरपी पुलिस ने सर्वेश को राजवीर के ट्रेन से कटने की सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त राजवीर के रूप में की। युवक की मौत से परिवारीजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें