पाल कॉलोनी में स्थित मंदिर में राधा-कृष्ण का हुआ भव्य शृंगार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... की गूंज के साथ शुक्रवार रात जगत के पालनहार भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के राधा कृष्ण मंदिरों में भव्य झांकी सजाई गई। घरों में बच्चे कृष्ण व राधा की पोशाक में नजर आए।
शहर के गुमटी मोहाल स्थित संकट मोचन मंदिर, बजाजा मोहल्ला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, होमगंज में राम जानकी मंदिर, इटावा रोड स्थित द्वारिकाधीश मंदिर व पाल कालोनी स्थित राधाकृष्ण समेत अन्य मंदिरों में झांकियां सजाई गईं। शुक्रवार तड़के ही भजन कीर्तन के साथ-साथ श्रीकृष्ण का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर में आए भक्त झांकियों की भव्यता देख मंत्रमुग्ध हो गए। वही, घरों में भी नंदलाल के जन्म की तैयारी चलती रहीं।
आधी रात को जब कन्हैया का जन्म हुआ तो नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... बधाइयों का दौर शुरू हो गया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तियम हो गया। मंदिरों में शंखनाद के साथ राधा-माधव और लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इस दौरान मंगल गीत का गायन हुआ। घरों में भी नंदगोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने घरों में पंचामृत, खीरा, पंजीरी, फल, पंचमेवा का भोग लगाया गया। बालक व बालिका कृष्ण व राधा की पोशाक पहने नजर आए।
इटावा रोड स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में झूले में बैठे नंदगोपाल। संवाद- फोटो : AURAIYA
कृष्ण व राधा बने बच्चे। संवाद- फोटो : AURAIYA
घर में नंदगोपाल बनीं लवांशी। संवाद- फोटो : AURAIYA