फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिव्यांग पिता और बेटे पत्नी को पीटने के मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला नारायणपुर में मोबाइल मांगने को लेकर पिता व दंपती ने विवाद मारपीट और जातिसूचक गालियों का आरोप लगाया है। अनुपम दोहरे ने बताया कि एक नवंबर की शाम वह दोस्त रवि गुप्ता से अपना मोबाइल मांगने गया था। रवि गुप्ता और ध्रुव सक्सेना ने उसपर तमंचे की बट से हमला किया। अनुपम ने उसी रात थाने में शिकायत की पर मामला दर्ज नहीं हुआ। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। आरोपियों रवि गुप्ता, ध्रुव सक्सेना और आशीष चौबे को शिकायत की जानकारी हुई। उन्होंने अनुपम के घर पहुंचकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। पीड़ित परिवार के इन्कार करने पर आरोपियों ने अनुपम की मां सोनी और दिव्यांग पिता अनिल कुमार दोहरे से मारपीट की। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें