फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जेठ पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने जेठ पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी भारतीय सेना में कार्यरत है और वर्तमान में पंजाब के बठिंडा में तैनात बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार तीन जून की देर रात जेठ सत्येंद्र यादव ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सत्येंद्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सैन्य अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित किया जाएगा। जल्द कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें