फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। कन्नौज जनपद निवासी अनुसूचित जाति की एक युवती ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह नोएडा में नौकरी करती है। जहां उसकी मुलाकात एरवाकटरा थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी एक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। क्षेत्रीय होने के कारण युवक उसके कमरे पर आने-जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए और कई बार उसे अपने गांव भी लेकर आया।
यहां पर भी उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी उसे अपनी रिश्तेदारी में भी लेकर गया और शादी का झांसा देकर पिछले चार सालों से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। पीड़िता ने बताया कि इस बीच एक बार वह गर्भवती भी हुई, तो आरोपी के परिजनों ने उसे गांव बुलाकर उसका गर्भपात करा दिया। अब आरोपी उससे शादी करने से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने शनिवार दो जून को एरवाकटरा पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई करने की जगह टालमटोल कर रही है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी की जा रही है। उसके उपरांत उसी अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें