अजीतमल। मथुरा में स्थित बहन के घर जा रहे बाइक सवार युवक की गुरुवार नेशनल हाईवे पर फरह के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
अजीतमल के अमावता गांव निवासी रामनारायण का बेटा अंकुश सेंगर उर्फ टीपू (24) गुरुवार को बाइक से मथुरा जा रहा था। ट्रक की टक्कर से घायल होने के बाद उसे लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची मथुरा पुलिस ने बाइक व मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर जानकारी परिजनों को दी। शुक्रवार को शव गांव पहुंचा।