फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अजय बने अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने दिबियापुर निवासी समाजसेवी और प्रतिष्ठित व्यवसायी अजय गुप्ता पैराडाइज को संगठन का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया। उन्हें प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर दिबियापुर नगर के अमित गुप्ता, आलोक बाबू गुप्ता, लकी पोरवाल, डॉ. श्याम गुप्ता, धीरज शुक्ला, प्रशांत गुप्ता, बिल्लू गुप्ता आदि समर्थकों ने उनको बधाई दी। उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश महासचिव अजय गुप्ता पैराडाइज ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो मुझे दायित्व सौंपा है उसको सक्रियता से निभाकर संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें