फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः ढाई महीने बाद शुरू हुआ नलकूप रीबोर का काम

विज्ञापन
नलकूप रीबोर के लिए पूजन करतीं चेयरमैन रानी पोरवाल। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर के मोहल्ला आंबेडकर नगर में ढाई माह से खराब पड़े नलकूप के रीबोर का काम सोमवार से शुरू हो गया। चेयरमैन रानी पोरवाल ने पूजन कर काम शुरू कराया। अधिकारियों ने अगस्त माह के अंत तक पेयजल की समस्या दूर होने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के मोहल्ला आंबेडकर नगर में लगी नलकूप की मोटर 26 मई को खराब हो गई थी। इससे आंबेडकर नगर, राजीव नगर, आर्यनगर, गांधी नगर व आजाद नगर की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। करीब 15 दिनों तक अस्थायी तौर पर कोई इंतजाम नहीं किए गए। इसके बाद जब मामला बढ़ा तो नगर पंचायत ने मोहल्लों में लगे हैंडपंपों में सबमर्सिबल डाल कर पेयजल आपूर्ति कराई।
वहीं, कुछ जगहों पर नियमित टैंकर खड़े कराए जा रहे थे। इधर, नगर पंचायत ने जल निगम इटावा को सूचना देकर नलकूप रीबोर के लिए आगणन तैयार कराया था। अधिशासी अभियंता जल निगम इटावा खंड आरके यादव ने मौके पर पहुंच कर रीबोर के लिए 43 लाख 86 हजार रुपये का इस्टीमेट तैयार किया था। जिसकी जिलाधिकारी से संस्तुति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया हुई और नगर पंचायत ने सोमवार से काम शुरू करा दिया है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि बोरिंग होने के बाद नलकूप चालू होगा। कोशिश रहेगी कि जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें