फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नहर पुल पर रोक के बाद चार बसों के बदले रूट, बढ़ा 65 किमी का चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया।
दिबियापुर नहर पुल पर भारी वाहनों की रोक के बाद रोडवेज डिपो की चार बसों के रूटों में तब्दीली की गई है। अब इन बसों से यात्रा करने वाले लोगों को 65 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें प्रति किमी के हिसाब से जेब भी ढीली करनी पड़ेगी। समय भी ज्यादा लगेगा।
बरेली के लिए रोडवेज डिपो से दो बसें संचालित हैं। ये दोनों बसें अभी तक दिबियापुर होते हुए बेला, कन्नौज होकर गुजरती थीं। बता दें कि जालौन-औरैया जिले को जोड़ने वाला शेरगढ़ घाट के यमुना पुल पर 20 जुलाई से आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जबकि 22 जुलाई शनिवार से दिबियापुर स्थित नहर पुल पर बड़े वाहनों का यातायात बंद कराया गया है।
विज्ञापन

रोक के बाद इस बस को औरैया से दिबियापुर, इसके बाद फफूंद, अछल्दा, बिधूना होते हुए बेला कन्नौज से गुजारा जाएगा। रविवार को बसें इसी रूट से चलीं। इसके चलते 65 किमी का चक्कर व एक घंटे का अतिरिक्त सफर यात्रियों को करना पड़ा। इसके साथ ही 65 किलोमीटर का अतिरिक्त 20 रुपये का अतिरिक्त भार भी यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।

इस तरह से रूटों पर चलेंगी बसें
दिबियापुर से बेला तक के सैंकड़ों गांवों के लोगों को इन बसों के लिए पहले बेला पहुंचना पड़ेगा। वहीं बरौंनाकला जाने वाली बस अभी तक दिबियापुर होते हुए हरचंदपुर-रामगढ़ रूट से ऐरवाकटरा को जाती थी। अब यह बस दिबियापुर से कट करते हुए फफूंद, अछल्दा होते हुए बरौंनाकला जाएंगी। इसके अलावा दिबियापुर रूट से बिधूना जाने वाली बस को इसी रूट से निकाला जाएगा। डिपो प्रशासन की ओर से इस 65 किमी के अतिरिक्त चक्कर को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है। सवारियों को अतिरिक्त किराए व चक्कर से बचाने के लिए कन्हों रेलवे क्रासिंग व कंचौसी होकर इन बसों को निकालने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को बदले रूट के तहत चारों बसों को चलाया गया है। बसों को लंबा चक्कर न लगाना पड़े इसे लेकर कन्हों व कंचौसी होकर बसों को निकालने की तैयारी है। इन रूटों की स्थलीय जांच के बाद बसों को चलाया जाएगा। दो दिन तक इन रूटों पर ही बसें चलेंगी। इसके बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा। -अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज डिपो औरैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें