अछल्दा थानाक्षेत्र के गुनौली गांव निवासी चिंकू दुबे पुत्र सर्वेश कुमार गुरुवार रात साढ़े 8 बजे लगभग मा से कहासुनी होने पर गांव के बाहर बनी अहैनया नदी में नाराज होकर कूद गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और ग्रामीण युवक को बचाने के लिए नदी में कूद गए।कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने युवक को सकुशल बाहर निकाला।
-
अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत
औरैया। ललित बिहारी 29 पुत्र तुलसी राम निवासी नंदगांव गुरुवार शाम पैदल।अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में हाइवे पर पहुंचा ही था। कि तभी पीछे से आए किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से भाग गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वहां की पुलिस तलाश कर रही है।