बिधूना। प्राइवेट कर्मचारियों को पटलों से हटाने समेत पांच मांगों को लेकर चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को एसडीएम व तहसीलदार के साथ बातचीत के साथ समाप्त हुई।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडेय, महामंत्री अमरेश सिंह ने बताया कि एसडीएम निशांत तिवारी व तहसीलदार रणवीर सिंह से बातचीत पर अधिवक्ताओं की ओर से मांगों को लेकर 15 दिनों में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस पर सभी अधिवक्ताओं ने सहमति जता कर हड़ताल समाप्त की है। मंगलवार से अधिवक्ता अपना कार्य करेंगे। एसडीएम निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि अधिवक्ताओं में और प्राईवेट कर्मचारियों के बीच कुछ मनमुटाव की बात सामने आ रही थी। इसमें कुछ गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। अधिवक्ताओं की समस्या पर गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तहसील अधिवक्ताओं ने अपनी हड़ताल समाप्त की है। संवाद