फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दर्ज मुकदमे के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
-सास-बहू ने अधिवक्ता समेत 10 पर दर्ज कराई थी छेड़छाड़ व आगजनी की रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र निवासी अधिवक्ता पर सास-बहू ने छेड़छाड़ व झोपड़ी में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को कचहरी में हड़ताल रखी और एएसपी से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय की गुहार लगाई।
गांव निवासी सास-बहू ने दिबियापुर थाने में विनय कुमार, जगपाल, मंगल सिंह, भारत सिंह, मोहित व पांच अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व बज्जत करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने साथी अधिवक्ता विनय कुमार के खिलाफ दिबियापुर थाना में दर्ज कराए गए मुकदमों को फर्जी बताते हुए आक्रोश जताया। साथ ही हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद अधिवक्ताओं ने ककोर मुख्यालय पहुंचकर एएसपी दिगंबर कुशवाहा से मुलाकात की। अधिवक्ता साथी पर दर्ज कराए गए मुकदमों को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच कर न्याय किए जाने की मांग की है। एएसपी ने अधिवक्ताओं को निष्पक्ष जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है। अधिवक्ताओं की हड़ताल को लेकर पूरे दिन वादकारी इधर-उधर भटकने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें