फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चार जून को मतगणना के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की चार जून को संपन्न होने वाली मतगणना के लिए कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में नामित नोडल व प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेद्र पाल सिंह ने बारी-बारी से भिन्न-भिन्न कार्यों के लिए नियुक्त अधिकारियों को उनके कर्तव्यों व दायित्वों से अवगत कराते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारी को पूरे मनोयोग और एकाग्रता के साथ संपादित करें। इससे किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी न हो सके। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्धारित बैरीकेडिंग तव मतगणना के लिए निर्धारित स्थलों तक पहुंचने के लिए संकेतांक, बोर्ड, फ्लेक्सी आदि लगवाने के लिए कहा।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को मतगणना संबंधी निर्धारित सामग्री मतगणना कार्मिकों को उपलब्ध कराने, पेयजल शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कहा। मीडिया सेंटर की व्यवस्थाओं के लिए मंडी सचिव को निर्देशित किया। एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 202 बिधूना की 29 चक्र में, 203 दिबियापुर की 26 चक्र में तथा 204 औरैया की मतगणना 27 चक्र में पूर्ण होगी। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लगाई जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
फोटो-17एयूआरपी 23- स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने जातीं डीएम नेहा प्रकाश व एसपी चारू निगम। स्रोत-प्रशासन
औरैया। मतगणना के लिए गल्ला मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम, सीयू व वीवीपैट के संबंध में की गई सुरक्षा व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने संबंधितों को निर्देश दिए। सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखी जाएं, जिससे किसी को भी शिकायत का अवसर न मिले। स्ट्रांग रूम परिसर की बैरिकेडिंग आवश्यकतानुसार और बढ़ा लेने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम को भी देखा। इनका संचालन बिना रुकावट के लगातार रहना चाहिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी बिधूना हरिश्चंद्र, उप जिलाधिकारी अजीतमल रामऔतार समेत समस्त तहसीलदार व सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें